अयोध्या 1 मई (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर में के दामों में भारी बढ़ोतरी की कड़ी निंदा करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी ने आम जनता को महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं किया। कामर्शियल सिलेंडरों के दाम बढऩे से आम आदमी को दाल रोटीके दामों में वृद्धि का भार सहना पड़ेगा क्योंकि नौकरी पेशा और मजदूर जब सुबह घर से निकलते हैं दिन में रेस्टोरेंट और चाय समोसा की दुकानोंपर अपनी भूख मिटाते हैं जो कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी से महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहले ही तरह-तरह के जीएसटी टैक्स लगाकर आम जनता को बेहाल किया हुआ है अब आम जनता के भोजन पर भी संकट ला दिया। श्री सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार से जनहित में उक्त मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

