अयोध्या 1 मई (आरएनएस )। मजदूर दिवस पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले अयोध्या डिपो में शुक्रवार को कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण धरना दिया। शाखा अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने अवैध बस संचालन पर रोक, ई-बसों के घाटे की भरपाई और समान यात्री कर लागू करने की मांग उठाई। साथ ही संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, ईपीएफ सुधार और प्रोत्साहन कटौती बंद करने की मांग भी रखी गई। संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

