-दवा तभी कार्य करेंगी जब पर्याप्त पोषण मिले: कुलपति
अयोध्या 1 मई (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीवी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक जिला टीवी अधिकारी डॉ. संदीप शुक्ला, डॉ अरविंद डॉ. आदित्य, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ दीप शिखा चैधरी, डॉ. दीपशा दुबे ने टीवी रोगियों को पोषण पोटली प्रदान किया। कुलपति बिजेंद्र सिंह ने सभी लोगों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए यथासंभव परामर्श और सहयोग देने के लिए केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया। कुलपति ने कहा कि दवाएं अपना काम तभी करती हैं जब शरीर को पर्याप्त पोषण मिले। यह श्पोषण पोटलीश् मात्र एक सहायता नहीं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। इसमें निहित प्रोटीन, विटामिन और सूक्ष्म पोषक तत्व आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएंगे, ताकि आप इस बीमारी शीघ्र मुक्त हो सकें।
विश्वविद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. दीपशिखा चैधरी ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 120 टीबी (तपेदिक) मरीजों की 17 फरवरी 2026 तक निगरानी की गई। इनमें से 4 मरीजों को बीमारी दोबारा उभरने के कारण अभी भी दवाएँ लेनी पड़ रही हैं, जबकि बाकी सभी मरीजों की जाँच रिपोर्ट में टीबी नहीं पाया गया है। वर्ष 2025 में, पोषण संबंधी पूरक आहार उपलब्ध कराने के कारण, हमारे अयोध्या जिले में टीबी के ठीक होने की दर बढ़कर 96: हो गई है। आज 25 मरीजों से अधिक को श्पोषण पोटलीश् प्रदान की गई, जिसमें 1 किलोग्राम चना, मूँगफली, सत्तू और ग्लूकोन-डी शामिल है। मरीजों के सुबह जल्द आने के कारण सभी मरीजों और उनके साथ आए परिचारकों के लिए जलपान का प्रबंध किया गया। उच्च प्रोटीन वाला आहार मरीजों को समय पर ठीक होने और बीमारी से जुड़ी जटिलताओं को कम करने में मदद कर रहा है। पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में अमरनाथ पांडेय, पदमा देवी, सुनील यादव एवं प्रेम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

