अयोध्या 1 मई (आरएनएस ) डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय, अयोध्या के द्वारा गुजरात स्थापना दिवस के अवसर उन्नत भारत अभियान के तहत विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव मुमताज नगर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में आज जागरूकता पदयात्रा और गांव में स्वच्छता का कार्य सम्पन्न किया गया। गांव के लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विवि के विद्यार्थियों एनएसएस के कैडेटस और गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीण जनों के सहयोग से स्वच्छता का कार्य मन्दिर प्रांगण और गांव में स्थित सार्वजनिक स्थलों पर किया गया। जागरूकता पद यात्रा में विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस कार्यक्रम में विवि से उन्नत भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. सुरेन्द्र, एनएसएस प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान शिव शंकर मौर्या, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, अम्बिका दूबे, नरेन्द्र रावत, अमर चैधरी, सन्तोष मौर्या, जितेन्द्र यादव, डॉ. आनन्द बिहारी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. राजेश पाण्डेय, रवि तिवारी तथा पी एम श्री माध्यमिक विद्यालय मुमताज नगर के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षक गण, कर्मचारी तथा अन्य ने सहभागिता किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

