अयोध्या 1 मई (आरएनएस )। गर्मी के मद्देनजर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को डायरिया जैसी बीमारियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए लता चैक समेत नगर के आधा दर्जन स्थानों पर शिविर लगाकर ओआरएस घोल का वितरण किया जाएगा। इस अभियान का उद्घाटन शनिवार दो मई को 11.30 लता चैक पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी करेंगे। यह जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद 12.00 बजे महापौर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ कौशलपुरी स्थित जोनल ऑफिस पर नाला गैंग में शामिल सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट का वितरण करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

