मीरजापुर 1 मई (आरएनएस)। हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को विदाई कराकर लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर मीरजापुर रेफर किया गया है। गौरवा गांव निवासी संतोष अपनी बहन की विदाई केवलझर गांव से कराकर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही पिपरा बाजार से आगे बढ़े कि सड़क किनारे पेड़ से टकराकर तेरह लोग घायल हो गए।जिसमें चार को ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। गौरवा गांव निवासी बोलेरो चालक शिवम दुबे केवलझर गांव से लड़की की बिदाई कराकर रिश्तेदार सहित सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही पिपरा बाजार से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो चालक गौरवा गांव निवासी शिवम दुबे (20), संतोष (24) पूजा (18) तीता गांव निवासी विवेक(14 ) गौरवा गांव निवासी शिवम( 12 ) भटवारी गांव निवासी खुशबू (22) बैधा गांव निवासी प्रिंस (10) संगीता (22) गौरवा गांव निवासी आकांक्षा (16) करौंदिया गांव निवासी उर्मिला (30) गोर्गी गांव निवासी कैलाश (40) सोनवर्षा गांव निवासी मनोरमा( 25) बैधा गांव निवासी प्रेम शंकर( 21) घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विमल कुमार ने बताया कि आकांक्षा, पूजा, संतोष ,शिवम ,की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि अन्य का इलाज जारी है। उनकी स्थिति सामान्य है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

