मीरजापुर 1 मई (आरएनएस)। यूपी के मीरजापुर जिले में पुलिस और गौ तस्करों की तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को तड़के गौ तस्कर जिले की अदलहाट थाना क्षेत्र की सीमा से होते हुए बिहार राज्य की ओर जाने की फिराक में थे कि तभी गश्त पर निकली अदलहाट थाना पुलिस से आमना-सामना होने पर हल्की मुठभेड़ के दौरान दो शातिर गो-तस्करों को घायल कर गिरफ्तार करते हुए मौके से क्रूरता पूर्वक बांध कर वध के लिए ले जाए जा रहे 6 गोवंश पिकअप वाहन सहित तथा 2 अवैध चमंचा मय कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गोवंश को तस्करी कर चैनपुर (बिहार( ले जाया जा रहा था। तभी अदलहाट थाना पुलिस टीम ने ग्राम हाजीपुर नहर पुलिया के पास पशु तस्करों के पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उनके द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया किन्तु पुलिस टीम द्वारा सीमित जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें दो गो-तस्कर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए तस्करों ने अपना नाम पता का नाम पता क्रमश: भोला हरिजन पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम विसौरा खुर्द थाना अदलहाट व बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर पुत्र मिठाईलाल सोनकर निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा बताया गया है जिनकी जमातलाशी ली गयी तो उनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 अदद तमंचा (315 बोर),4 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस,1 पिकअप वाहन तथा 6 राशि गोवंश बरामद हुए हैं। मुठभेड में गिरफ्तार/घायल तस्कर को पुलिस अभिरक्षा लेकर में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है।
-दोनों का आपराधिक इतिहास
पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के मुताबिक भोला हरिजन 24 वर्ष पर मीरजापुर जिले के लालगंज व देहात कोतवाली थाना एवं चंदौली जिले में कई मुकदमे कायम हैं वहीं बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर 22 वर्ष पर मीरजापुर के लालगंज थाना में गैंगैस्टर एक्ट सहित गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

