मीरजापुर 1 मई (आरएनएस)। यूपी के मीरजापुर में शादी समारोह में डांस के दौरान हाथ में पिस्टल लेकर लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस की मानें तो वह पिस्टल नहीं ‘टॉयगनÓ रहा है।
दरअसल, 30 अप्रैल की रात में एक युवक द्वारा हाथ में पिस्टल लेकर लहराते हुए डांस करने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने इसे संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू की जिस पर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक की पहचान छोटू पुत्र किशोरी निवासी बरईपुर थाना अदलहाट उम्र करीब-25 वर्ष के रुप में करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एक शादी समारोह में गया था, जहां डांस के दौरान वह एक पिस्टल लिए हुए वीडियो में दिख रहा है, जांच के दौरान पिस्टल नकली पायी गयी, जो एक टॉय गन है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

