प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष रोटेरियन राजीव रंजन अग्रवाल ने क्लब के सदस्यों के साथ विश्व श्रमिक दिवस (1 मई) के अवसर पर लगभग 350 गमछे और 250 रोटरी लोगो वाले छाते श्रमिकों को वितरित किए।
गर्मी के चरम को ध्यान में रखते हुए उनकी सेहत का ख़्याल रखा गया। इस अवसर पर सचिव विभु अग्रवाल, सुनील जायसवाल, अजय अग्रवाल, आलोषी अग्रवाल और अक्षत अग्रवाल उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

