अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर इफको श्रमिकों के जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन
प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज इफको फूलपुर के प्रांगण में श्रमिकों के जागरूकता एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल रहें। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक भव्य “श्रमवीर गौरव समारोह-2026” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ कई नई योजनाओं के शुभारम्भ की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश इफको फूलपुर में आयोजित कार्यकम में किया गया।
अपने उद्बोधन में सांसद प्रवीण पटेल ने राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों के अथक परिश्रम एवं अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि केन्द्र एवं उप्र राज्य सरकार श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारम्भ की है और श्रमिक को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाना पडे इसलिए योजनाओं को पूर्ण रूप से ऑनलाइन किया गया है, जिससे मजदूर अपने घर गांव से ही आवेदन करके योजनाओं को लाभ ले सके।
सांसद द्वारा श्रमिकों से अपील की कि वह श्रम विभाग में अपना पंजीयन करवाते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त प्रयागराज क्षेत्र, प्रयागराज द्वारा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितार्थ केन्द्र एवं उप्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जनपद प्रयागराज में वर्ष 2017 से 2026 तक श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित श्रमिकों को 137,80,44,719 रुपये के हितलाभ प्रदान किये गये।
इस कार्यक्रम में एसडीएम, फूलपुर, सुश्री जुही प्रसाद, मनोज कुमार यादव एवं निमेष कुमार पाण्डेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रयागराज एवं इकाई प्रबन्धक इफको, पी0के0 सिंह, वरिष्ट महाप्रबंधक, इफको संजय भण्डारी, इफको इम्पाइज यूनियन के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय एवं महामंत्री विजय कुमार यादव फूलपुर आदि गणमान्य व्यक्ति इस कार्यकम में उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

