उप्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में अपराह्न हुई बैठक में श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने की आवाज उठाई गई।
मई दिवस पर राष्ट्र के विकास में मजदूरों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा गया कि मजदूरों की स्थिति आज भी बहुत अच्छी नहीं है। उन्हें तय मनकों के अनुसार आज भी भुगतान नहीं मिलता जो चिंता का विषय है। देश के सभी राज्यों में आसमान मजदूरी दर असंतोष को जन्म देती है। कहा कि महंगाई बढऩे के साथ ही सरकार का लक्ष्य सिर्फ उनके वेतन वृद्धि तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी होना चाहिए।
कांग्रेस जनों ने आज ही के दिन शिकागो में मजदूरों के अधिकारों के आंदोलन में मारे गए श्रमिकों को श्रद्धांजलि भी दी।
इस दौरान यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अफऱोज़ अहमद, मानस शुक्ला, प्रवक्ता शाह नवाज कुरैशी, सुष्मिता यादव, राजकुमार शुक्ला, सरताज़ मोहम्मद, राकेश पटेल, नयन कुशवाहा, प्रतिमा त्रिपाठी, राकेश श्रीवास्तव, रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, कामेश्वर सोनकर , विजय यादव मो. जावेद, नाज खान, सचिन कुशवाहा,केशव पासी , शकील अहमद आदि थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

