प्रयागराज 1 मई (आरएनएस)। जनपद के शहाबपुर बाजार, अटरामपुर (नवाबगंज) की मेधावी छात्रा मानसी सिंह ने कैट 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएम कोझिकोड में प्रवेश प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और परिवार सहित गांव में गर्व का माहौल है।
कोटा से आईआईटी और अब आईआईएम तक का शानदार सफर मानसी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोटा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में विशेषज्ञता हासिल की। अब आईआईएम कोझिकोड में चयन उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
मानसी की इस उपलब्धि पर सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनायें दिया है। अनाम स्नेह परिवार, सरस्वती एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के साथ-साथ अनुपम पटेल, पीयूष पटेल, अनिकेत पाल, करन यादव सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मानसी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता के मार्गदर्शन, माता के सहयोग और शिक्षकों के आशीर्वाद को दिया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

