देहरादून,02 मई (आरएनएस)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम रोडवेज की दो वॉल्वो बसों पर हुए पथराव के मामले में परिवहन निगम ने सख्त रुख अख्तियार किया है। देहरादून डिपो प्रभारी ने बागपत थाने में तहरीर देकर अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार शाम शामली और बागपत के बीच हुए इस हमले में पत्थरों ने वॉल्वो के मजबूत शीशों को भेद दिया था। गनीमत रही कि सीटों पर बैठे यात्री बाल-बाल बच गए, लेकिन इस घटना से एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वाले यात्रियों में दहशत का माहौल है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि बसों पर पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय इनपुट के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

