देहरादून,02 मई (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में सेंट जोजफ्स अकादमी में शनिवार को श्रमिकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के कक्षा सात के छात्र- छात्राओं ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जोजेफ एम. जोजेफ, ब्रदर एस्टिनस, ब्रदर विलियम, ब्रदर एब्रेस, अजीत वर्मा और सीनियर व मिडिल स्कूल के समन्वयक गणों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। कक्षा सात के विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किया और श्रमिकों के जीवन व संघर्षों पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि श्रम ही पूजा है और समाज के निर्माण और प्रगति में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विद्यार्थियों ने आकर्षक पावर पॉइंट प्रस्तुति, नृत्य प्रस्तुति भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि इसका उद्देश्य उन मेहनतकश कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करना था। जो अपने अथक परिश्रम से विद्यालय को सुव्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखते हैं। जय सिंह व संजीव थापा को सौ प्रतिशत उपस्थिति के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अजीत वर्धन आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

