नगरी, 03 मई (आरएनएस)। धनिष्ठा साहू ने दसवीं बोर्ड में 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव में प्रथम स्थान प्राप्त की है ,जबकि कंचन साहू ने बारहवीं बोर्ड में जीनियस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी से 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है ।ज्ञात हो कि दोनों चचेरी बहन हैं धनिष्ठा साहू एवं कंचन साहू के पिता निरंजन कुमार साहू प्रधान पाठक एवं यशपाल सिंह साहू व्याख्याता हैं, माता बसंती साहू गृहिणी जबकि लक्ष्मी साहू शिक्षक हैं। अपनी लगन व मेहनत से लगातार बेहत्तर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलरगांव एवं जीनियस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ उनके माता-पिता ,दादा बलिराम ,बलभद्र, अक्षय, योगेंद्र, विवेक, बंटी, छोटू, कोमल, नव्या एवं समस्त परिवारजनों ने शुभकामनाएं दी है एवं उनकी उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई बधाई दिए हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

