हरिद्वार,03 मई (आरएनएस)। भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को आर्यनगर कांगड़ी स्थित लाकुलिश योगाश्रम में शुरू हो गया। इसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पार्टी की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठित, संकल्पित और प्रशिक्षित होकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए पार्टी को देश और दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिला प्रभारी अनिल गोयल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, वर्ग प्रभारी कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, विकास तिवारी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

