रायपुर, 04 मई (आरएनएस)।छत्तीसगढ़ की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए दिल्ली आलाकमान ने संजारी बालोद की तेजतर्रार विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।दिल्ली में चला मंथन, कई दिग्गज रेस मेंबताया जा रहा है कि इस पद के लिए लंबे समय से मंथन चल रहा था। जनवरी में दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन और इंटरव्यू के बाद चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची थी। इस दौरान अनिला भेडिय़ा, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा जैसी कद्दावर नेत्रियों ने दावेदारी पेश की थी।सूत्रों के अनुसार मुकाबला मुख्य रूप से छन्नी साहू और संगीता सिन्हा के बीच माना जा रहा था, लेकिन अंतत: आलाकमान ने संगीता सिन्हा पर भरोसा जताया।सियासी समीकरणों में सिन्हा का पलड़ा भारीराजनीतिक जानकारों की मानें तो संगठन के भीतर अलग-अलग गुट सक्रिय थे। जहां एक ओर कुछ नेता छन्नी साहू के समर्थन में थे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे से संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। आखिरकार सभी समीकरणों को साधते हुए पार्टी ने सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी।कार्यकर्ताओं में उत्साह, जश्न का माहौलनियुक्ति की खबर मिलते ही बालोद और रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल देखने को मिला।आगे की चुनौतियांनई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही संगीता सिन्हा के सामने महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना बड़ी चुनौती होगी। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए महिला वोटर्स को साधना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

