सुकमा,05 मई (आरएनएस)।जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में सुकमा पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 52 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे सीमावर्ती राज्यों से ट्रेस किए गए हैं। मोबाइल मिलने के बाद उनके मालिकों ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के निर्देशन में साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई थी, जिसका नेतृत्व निरीक्षक प्रमोद कश्यप ने किया।
साइबर सेल टीम ने ष्टश्वढ्ढक्र पोर्टल के माध्यम से मोबाइल नंबर और ढ्ढरूश्वढ्ढ के आधार पर ट्रैकिंग कर इन फोन को बरामद किया। 5 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सुकमा पुलिस ने 6 जनवरी 2026 को 112 मोबाइल फोन (करीब 16.50 लाख रुपये मूल्य) बरामद कर लोगों को लौटाए थे। इस कार्रवाई में साइबर सेल की टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

