रायपुर,05 मई (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में एक नवविवाहिता ने फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए लगातार परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीडि़ता छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत बताई जा रही है। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, 30 अप्रैल से एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाला युवक आपत्तिजनक और अनुचित बातचीत करता था। विरोध करने पर वह अपशब्दों का प्रयोग करने लगा।पीडि़ता ने बताया कि 4 मई को फिर से उसी नंबर से कॉल और संदेश आने लगे, जिनमें अशोभनीय सामग्री भी भेजी गई। लगातार हो रही इस हरकत से परेशान होकर महिला ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के मोबाइल नंबर की जानकारी देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल के माध्यम से आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

