फतेहपुर 5 मई (आरएनएस)। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्र्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतलन नगर तुराबअली का पुरवा निवासी मिठाई लाल का 35 वर्षीय पुत्र दीपचन्द्र बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ के समीप पहुंचा तभी सड़क पार कर रही नील गाय से बाइक टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार खागा कोवताली क्षेत्र के बुधई का पुरवा ऐलई निवासी ज्ञान बाबू का 22 वर्षीय पुत्र सोनू गांव से अल्टीनेटर छोड़कर ट्रैक्टर से वापस जा रहा था। तभी कुछ दूर जाने पर अचानक चलते ट्रैक्टर से गिर कर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

