-दो सगे भाई सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। जनपद के थाना महराजगंज इलाके के मडऩा गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान गांव निवासी विनय कुमार यादव28पुत्र शम्भू नारायण के रूप में हुई। मामले में मृतक के भाई पवनकुमार की तहरीर पर दो सगे भाई सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।तहरीर के मुताबिक़ सोमवार की देर शाम झिल्लू का पुरवा मडऩा में रात्रि आठ बजे उसका भाई विनय अपने घर पर मौजूद था।आरोप है कि उसी समय गांव निवासी रोहित यादव व विनोद यादव पुत्रगण रामकृपाल यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ आये और शराब के नशे में अपशब्द कहना शुरू कर दिया।जब उसने इसका विरोध किया तो चारो ने मिलकर धारदार हथियार(कुल्हाही)से हमला कर दिया।जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।गम्भीर रूप से घायल विनय को परिजनों ने मंडलीय चिकिसालय दर्शननगर ले गए जंहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना पर एसपीआरए बलवंत चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मौके जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार दिलासीगंज घाट पर कर दिया गया। एसपीआरए ने बताया कि नामजद आरोपी रोहित व विनोद को हिरासत के लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।प्रारंभिक पड़ताल में मामला आपसी विवाद से जुड़ा माना जा रहा है,हालांकि पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

