अयोध्या 5 मई (आरएनएस)। जनपद के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को कपड़ा फैलाते समय एक शख्स छत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर हाल में जिला अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नंदा तिवारी का पुरवा में 50 वर्षीय करमराज चौहान पुत्र स्व राजाराम चौहान अपने घर के छत पर कपड़ा फैलाते समय ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे संदीप चौहान ने उसको गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

