प्रयागराज 6 मई (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा व पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पति पूरन चंद जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
शास्त्री ने डॉ जोशी को दूरभाष पर उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह अति मिलनसार और कुशल व्यवहारी व्यक्ति थे। हमारे पारिवारिक संबंध होने के साथ उनसे गहरे संबंध थे। उनका निधन शास्त्री परिवार की व्यक्तिगत क्षति है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

