वाराणसी 6 मई (आरएनएस ) । मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे, जहां उन्होंने आस्था और परंपरा के प्रतीक काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर में भी मत्था टेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोकमंगल की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। बाबा काल भैरव मंदिर में उन्होंने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और आसपास के घरों में मौजूद छोटे बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा। वहीं, काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर महादेवÓ के जयकारों से स्वागत किया, जिसका उन्होंने भी अभिवादन कर जवाब दिया।इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालुÓ, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा और धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।काशी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वह बुधवार सुबह बड़ा लालपुर स्थित चांदमारी क्षेत्र में राजीव कृष्ण के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की इस सहभागिता से स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

