लखनऊ 6 मई (आरएनएस )। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में थाना सआदतगंज पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों में तेजी खेड़ा निवासी सुहेल (22) और हसियामऊ निवासी आरिफ (22) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक स्कूटी एक्टिवा (क्क 32 ्यश्व 6948), मोटरसाइकिल क्र15 (क्क 32 हृक्र 9670) और मोटरसाइकिल ष्टष्ठ डीलक्स (क्क 32 ष्टक्क 6268) बरामद की है। इस संबंध में थाना सआदतगंज में मुकदमा अपराध संख्या 95/26 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 6 मई की सुबह म.उ.नि. गौरव कुमारी अपनी टीम के साथ कोठारी बंधु लाल पथ (बिहारीपुर) के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान टिकैत राय तालाब की ओर से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच में स्कूटी चोरी की पाई गई, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर एलडीए कॉलोनी मैदान से दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों और अस्पतालों के आसपास खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। स्कूटी एक्टिवा को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के पास से, क्र15 बाइक को करीब 16-17 माह पूर्व पक्का पुल (इमामबाड़ा) के पास से और ष्टष्ठ डीलक्स को बुद्धेश्वर चौराहे के पास से चोरी किया गया था। बरामद वाहनों के संबंध में थाना तालकटोरा और थाना पारा में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में एलडीए कॉलोनी क्षेत्र में एकत्र कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 130 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त सुहेल के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और वाहन चोरी के संगीन अपराध शामिल हैं। वहीं आरिफ के खिलाफ भी संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हैं।इस कार्रवाई में म.उ.नि. गौरव कुमारी, उ.नि. सूरज कुमार, उ.नि. विशाल पटेल, कांस्टेबल कार्तिकेय सिंह और कांस्टेबल बृजेश कुमार की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ अभियान इसी तरह जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

