लखनऊ 6 मई (आरएनएस )। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से 8 मई 2026 को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवसÓ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर निगम मुख्यालय लालबाग में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल करेंगी। इस दौरान नगर निगम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, साथ ही जनगणना 2027 को लेकर नागरिकों को जागरूक भी किया जाएगा।सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान गृहकर, जीआईएस सर्वे, सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइट जैसी सेवाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। नगर निगम के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें।इसी के साथ जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण अभियान (एचएलओ) के तहत उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून 2026 तक घर-घर गणना का कार्य किया जाएगा। इससे पहले नागरिकों को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा दी गई है, जो 7 मई से 21 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस प्रक्रिया के तहत नागरिक जनगणना अधिकारी के आने से पहले ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।नगर निगम प्रशासन के अनुसार स्व-गणना पोर्टल हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 भाषाओं में उपलब्ध है और कोई भी परिवार का सदस्य लगभग 15 से 20 मिनट में यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद “॥” से शुरू होने वाली 11 अंकों की एक विशेष स्व-गणना आईडी (स्श्व ढ्ढष्ठ) जनरेट होगी, जो एसएमएस और ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी और बाद में सत्यापन के दौरान आवश्यक होगी।जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 8 मई को ही झंडी वाला पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नागरिकों को स्व-गणना प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग और जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल पहल का लाभ उठाते हुए अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

