पिथौरागढ़,06 मई (आरएनएस)। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को पुलिस अस्कोट में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चालक डब्बू कापड़ी शराब के नशे में मिला। इधर बलुवाकोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष नीमा बोहरा ने चालक राजेन्द्र राम? को शराब के नशे में पकड़ा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

