कोटद्वार,07 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) शुक्रवार को लैंसडौन का दौरा करेंगे। वे यहां युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गौरव सेनानी झील का भी लोकार्पण करेंगे। पुलिस प्रशासन के अनुसार राज्यपाल आठ मई को सुबह करीब 10: 15 बजे सेना के परेड मैदान पहुंचेंगे। वे युद्ध स्मारक में वीर सैनिक की प्रतिमा पर शहीदों का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, वे सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राज्यपाल भुल्ली सशक्तीकरण केंद्र, भुल्ला ताल सहित अन्य सैन्य स्थलों का भी भ्रमण करेंगे व गौरव सेनानी झील का लोकार्पण भी करेंगे। गौरव सेनानी झील गढ़वाल राइफल्स के प्रयासों से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के निकट बनाई गई है। यह झील वीर गढ़वाली सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। इसका उद्देश्य बरसात के पानी का संरक्षण करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

