कोटद्वार,07 मई (आरएनएस)। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) की ओर से पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में छह इलेक्ट्रिक वाहनों को सेंटर में शामिल किया गया। यह पहल ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के मार्गदर्शन में किया गया। नव सम्मिलित वाहनों में तीन इलेक्ट्रिक कार, दो टेंपो और एक कार्ट शामिल हैं। इस अवसर पर ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि भारतीय सेना सदैव आधुनिक तकनीक एवं पर्यावरण के अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों का समावेश भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम है। उन्होंने सभी पदों को पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

