कोटद्वार,07 मई (आरएनएस)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुगड्डा में 11 मई को अप्रेंटिसशिप मेला सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। प्रधानाचार्य गोविंदा ने बताया कि कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन निदेशालय हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में अप्रेंटिसशिप मेले में प्रदेश व प्रदेश से बाहर से 10 से अधिक उद्योग एवं विभाग प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मेले में हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई डिप्लोमा, डिग्री उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों, कंपनियों में अप्रेंटिस करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से मेले में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

