कोटद्वार,07 मई (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों के वाहनों को सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कोटद्वार में 11, धुमाकोट में दो व कालागढ़ में एक चालान काटा गया। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उनके वाहनों को सीज किया और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

