कोरबा,10 मई(आरएनएस)। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज के मदनपुर समिति के फड़ करैहापारा में पोषक अधिकारी मंगल सिंह नायक, फड़ अभिरक्षक महेश श्याम की देखरेख में तेंदूपत्ता संग्रहण एवं खरीदी का काम तेज गति से चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता संग्राहक जंगल से हरा सोना को तोडकर ला रहे हैं और फड़ के सुपुर्द कर रहे हैं। तेंदूपत्ता संग्राहक ग्रामीणों के आय का यह प्रमुख जरिया है। कटघोरा वनमंडल में इस वर्ष 73 हजार 600 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। यहां संग्रहण का कार्य 1 मई से प्रारंभ होकर विभिन्न समितियों में लगातार जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

