कोरबा,10 मई (आरएनएस)। मई को जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं दी। पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत में चिकित्सा सोपान को शामिल किया गया। इसके अंतर्गत विशेष आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श उपचार शिविर लगाया गया। कोरबा के डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जिसमें उन्होंने नाड़ी परीक्षण के द्वारा लोगों का रोगोपचार किया। लोगों को उनकी प्रकृति के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। प्रकृति के अनुसार आहार-विहार से अवगत कराया गया ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे। शिविर में डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा के अलावा अश्विनी बुनकर, अरुण मानिकपुरी एवं कुश गुप्ता ने अपना योगदान दिया। समापन पर आयोजकों की ओर से डॉ. शर्मा और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इससे पहले वे कई स्थानों पर ऐसे शिविर कर चुके हैं। लायंस क्लब से जुडकर उन्होंने हजारों लोगों को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

