कोण्डागांव,12 मई (आरएनएस)। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) के आदेशानुसार जिले के छात्र-छात्राओं को नवीन अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक संवर्धन, कौशल निर्माण तथा उनके रचनात्मक एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन 01 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में कनेरा रोड स्थित स्विमिंग पूल में बच्चों एवं खिलाडिय़ों को नि:शुल्क तैराकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।समर कैम्प में महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा खिलाडिय़ों को तैराकी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। नगर सेना के लाइफ गाड्र्स द्वारा स्विमिंग पूल परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।समर कैम्प के माध्यम से बच्चों को खेल गतिविधियों से जोडऩे, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

