कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नया लुक सामने आ गया है. इस बार उन्होंने लाइट ब्लू कलर का बेहद खूबसूरत गाउन पहना, जिसमें उनका अंदाज किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहा. सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और एलिगेंट स्टाइलिंग के साथ आलिया ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. फैंस भी उनके इस रॉयल अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आलिया भट्ट 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर दूसरी बार उतरीं और इस बार भी उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. आलिया एक बार फिर अपने एलिगेंट लुक और स्टाइलिश प्रेजेंस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस बार आलिया भट्ट कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर लाइट ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर कलर का गाउन पहनकर पहुंचीं, जो बेहद सॉफ्ट और रॉयल वाइब दे रहा है. आलिया के इस गाउन की खास बात इसका फिटेड अपर पोर्शन और नीचे की तरफ फैला हुआ नेट फैब्रिक है, जो लुक को प्रिंसेस जैसा टच दे रहा है. आलिया भट्ट ने सॉफ्ट और नैचुरल ग्लैम लुक कैरी किया है. ड्यूई बेस, न्यूड आई मेकअप, हल्का काजल-मस्कारा और न्यूड पिंक लिप्स ने उनके लुक को बेहद एलिगेंट बनाया. आलिया ने बालों को स्लीक और क्लीन सॉफ्ट अपडू में स्टाइल किया है. फ्रंट से हल्की-सी स्ट्रैंड्स फेस को फ्रेम कर रही है, जिससे लुक और भी एलीगेंट और रेड कार्पेट रेडी लग रहा था. ज्वैलरी की बात करें तो आलिया भट्ट ने गले में एक डेलिकेट चोकर नेकपीस पहना गया, जो आउटफिट के साथ परफेक्ट ब्लेंड कर रहा था. ईयररिंग्स मिनिमल हैं, जिससे पूरा फोकस नेकलाइन और ड्रेस पर बना रहा. रेड कार्पेट पर कैमरों के सामने पोज देते हुए आलिया भट्ट का कॉन्फिडेंस और ग्रेस साफ नजर आया. आलिया का ये रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए. हर तस्वीर में उनकी अदाएं देखने लायक हैं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

