*विन्ध्य प्रसादम बाक्स का यह पहल वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तिकरणश् का जीवंत उदाहरण : अनुप्रिया पटेल
मीरजापुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विंध्य प्रसादम व गिफ्ट बॉक्स का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम रमाशंकर सिंह सहित तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि यह पहल वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है। एनआरएलएम समूह की महिलाओं ने विंध्य क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प को मिलाकर यह विशेष गिफ्ट बॉक्स तैयार किया है। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस सराहनीय पहल के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडी धर्मजीत सिंह व उपायुक्त एनआरएलएम रमाशंकर सिंह की सराहना भी की। मंत्री ने एनआरएलएम की महिलाओं के हुनर और उद्यमिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति और खान-पान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। यह गिफ्ट बॉक्स त्योहारों, कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल में आने वाले दर्शनार्थियो के लिए समूह की महिलाओ के निर्मित यह विन्ध्य प्रसादम उपलब्ध है इसमें चुनरी से लेंकर पूरी पूजा की सामाग्री व प्रसाद उपलब्ध है। विन्ध्य कारीडोर में एक स्थान चिन्हित किया गया है जहां पर दर्शनार्थी विन्ध्य प्रसादम को प्राप्त कर सकते है।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि विंध्य प्रसादम बाक्स मे मंदिर ढांचा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, बम्बू आइटम, लाची दाना, स्मक बल्ब, दौना पत्ता, चुनरी, रुद्राक्ष माला, कदंब का बीज, आसनी, आसन के अलावा शिवपुर का पेड़ा, घी व गुड़ को मिलाकर विशेष विन्ध्य प्रसादम, गिफ्ट बाक्स तैयार किया गया है जिसका मूल्य रूपया दो हजार प्रति बाक्स हैं। इसके अलावा विन्ध्य गिफ्ट बाक्स में तेल 500 मिलीलीटन, सूरन आचार, कटहल आचार, ग्राम, मिर्च आचार, बेसन, सत्तू, दाल, क्रमश: 250-250 ग्राम व मोरिंगा पाउडर, आम का आमचूर, करी पत्ता पाउडर, पापड़ क्रमश: 100-100 व मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्डी पाउडर, धनिया पाउडर, खड़ा गरम मसाला क्रमश: 50-50 ग्राम एवं हैण्डवाश हार्पिंक डिशवास, आलावास 250-250 ग्राम के अलावा 100 रूपये डिलीवरी चार्ज कुल मिलाकर विन्ध्य गिफ्ट बाक्स का मूल्य 1282 रूपया निर्धारित किया गया है। विन्ध्य प्रसादम के लिए स्कैनर पर ऑर्डर देकर प्राप्त कर सकते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

