प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य सभा की चतुर्थ प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी समिति की विशाल बैठक मनमोहन वाटिका में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ कश्यप ऋषि एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर बैठक के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक शिव कुमार वैश्य और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने कहा कि केसरवानी समाज की राष्ट्र की संस्कृति और देश के विकास में
अपना अमूल्य योगदान देता रहा और सदैव करता रहेगा। लेकिन आज की वर्तमान स्थिति में केसरवानी समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को पिछड़े वर्ग की आरक्षण की आवश्यकता है। जिसके लिए संगठन ने सभी दल के जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया संवाद किया। उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री तक भेंट कर अपनी बात को पहुंचाई कि केसरवानी समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को पिछड़े वर्ग के आरक्षण में शामिल किया जाए लेकिन अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता और प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी ने कहा कि
आगामी होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के अंतर्गत समाज के हित के लिए कठोर निर्णय लेने के लिए केसरवानी समाज तैयार है कि आरक्षण नहीं तो समर्थन नहीं।
इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिजऱ्ापुर नगर महापालिका के अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि केसरवानी समाज सिर्फ अपने लिए नहीं अभी तो राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करता है जो सभी समाज के लिए प्रेरक है। इस अवसर केसरवानी वैश्य सभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा केसरवानी एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष अरुणा केसरवानी ने महिलाओं को समाज के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री किशन चंद्र केसरवानी कानपुर, पूर्व पार्षद विजय वैश्य, रमेश चंद्र केसरवानी, राजेश केसरवानी, कन्हैया लाल गुप्ता, श्रीकांत केसरवानी आदि ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

