प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में सभी पेंशनर्स पूर्व सैनिकों सहित ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर पेट्रोल डीजल बचाने हेतु साइकिल चलाने का संकल्प लिया व उनके निर्देशों पर चलने का निर्णय लिया।
यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स एसोसिएशन प्रयागराज के तत्वावधान में सभी पेंशनर्स पूर्व सैनिकों सहित की बैठक तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में हुई जिसकी अध्यक्षता शिव चरण सिंह अध्यक्ष, संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल महामंत्री, संयोजन संतपाल स्वरूप, विक्रम बहादुर कुशवाहा आदि ने किया।
बैठक में महामंत्री श्याम सुंदर सिंह पटेल ने चर्चा हेतु विचार बिंदुओं की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु प्रधानमंत्री ने जो आह्वान किया है उस पर हम लोग पेट्रोल डीजल बचाने हेतु साइकिल का उपयोग करें का संकल्प लें। संगठन ने भारत सरकार को अपनी मांगों का प्रस्ताव भेजा है जिसमें प्रमुख मांग आठवें वेतन आयोग में सभी पेंशनर्स का पेंशन रिवीजन हो,पुरानी पेंशन बहाल हो,वरिष्ठ नागरिकों का रेल किराए में छूट हो सहित कई मांगे है सरकार इन्हें लागू करें तो अच्छा होगा तथा सरकार की जय जयकार होगी। जिस पर लोगों ने खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे शिवचरण सिंह ने कहा कि सभी पेंशनर तथा पूर्व सैनिक साथी हाथ उठाकर संकल्प ले कि हम देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से शिवचरण सिंह, श्याम सुंदर सिंह पटेल, संत पाल स्वरूप, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र सोनकर, जी यादव, बच्चा लाल प्रजापति, एस एन तिवारी, अरुण कुमार द्विवेदी, बिनोद कुमार सिंह, विक्रम बहादुर कुशवाहा ,प्यारेलाल,सतीश चंद्रा, देवता दीन आदि कई लोग शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

