भाजपा नेता सहित सैकड़ों लोगों ने जताया आक्रोश
प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। भाजपा नेता सहित कछार के सैकड़ों लोगों ने हबूसा मोड़़ स्थित 132 केवी स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री धनंजय कुमार मिश्रा ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल द्वारा एक शिकायती पत्र का संज्ञान न लेना रात्रि बिजली कटौती करना,भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र और प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता को धरने पर बैठने हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा मजबूर करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्य अभियंता पारेषण दक्षिण-पूर्व प्रयागराज को अघोषित विद्युत कटौती को रोकने हेतु सामूहिक जनों द्वारा 132 केवी पावर हाउस हबुसा मोड़ के सम्बंधित अवर अभियंता को पत्र प्रेषित किया गया। अवर अभियंता ने आश्वासन दिया है कि रात्रि में विद्युत कटौती नही की जायेगी, अगर कटौती रात्रि में होती है तो पुन: तत्काल संज्ञान ले लिया जायेगा।
इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुरेन्द्र त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, समरेंद्र दुबे, रूप नारायण तिवारी, शिव शंकर तिवारी, आशु त्रिपाठी, संजय तिवारी, अखंड प्रताप तारा सिंह, कपिल दुबे रंजन, आशीष त्रिपाठी, मुनीश मिश्रा, आशीष पाण्डेय, आदर्श सिंह, अंकुल सिंह, अमित मिश्रा, अजय पाण्डेय, प्रभात पाण्डेय, बच्चा श्रीवास्तव, सचिन दुबे युवा नेता सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

