कनपटी पर मारी गोली, कार से आए थे हमलावर
प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका में रविवार शाम करीब 4:30 बजे प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश कार से आए थे। वे सीधे प्रापॅर्टी डीलर की ऑफिस में घुसे और कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे उसका सिर फट गया। मांस के लोथड़े बिखर गए। खून पूरी ऑफिस में फैल गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से पिस्टल का एक खाली खोखा मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पुरवा निवासी अजहरुद्दीन प्रॉपर्टी डीलर थे। उनका मड़ौका स्थित लगन बिहार गेस्ट हाउस के पास ऑफिस है। उनके बड़े भाई अलाउद्दीन ने बताया, करीब 3:30 बजे घर से अजहरुद्दीन बाइक लेकर निकले थे। यह नहीं बताया था कि कहां जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश कार से आए थे। वे सीधे अजहरुद्दीन के ऑफिस में घुसे और कनपटी से पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे उसका सिर फट गया। मांस के लोथड़े बिखर गए। खून पूरी ऑफिस में फैल गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर को फर्श पर खून से लथपथ पड़ा देखा।
हत्या की सूचना पर मौके पर एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा और डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव पहुंचे। एडिशनल सीपी ने बताया, अजहरुद्दीन की कनपटी पर एक गोली मारी गई है। ऑफिस में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सभी को चेक किया जा रहा है।
जांच में पता चला कि अजहरुद्दीन का अरविंद भारती नाम के एक युवक से जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा था। चार हमलावर वैगनआर कार से ऑफिस पहुंचे थे। हत्या करने के बाद सभी कार से ही फरार हो गए। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी में कार का नंबर पर कैद हो गया है। उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

