प्रयागराज 17 मई (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट के घूरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस आयुक्त जोगेंदर कुमार के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने और तीन लोगों को अवैध रूप से थाने में बैठाने का आरोप लगा है।
मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के सिन्धवार गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय एक पक्ष का अनुचित समर्थन किया। आरोप है कि पुलिस ने तीन लोगों को थाने लाकर बिना किसी आधार के हिरासत में रखा।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा को सौंपी गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

