रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जो रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की रिलीज को 17 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है. इसे भूत बंगला और धुरंधर 2 की आंधी के बीच रिलीज किया गया था और आज भी बॉक्स ऑफिल पर कमाल का बिजनेस कर रही है. ऐसे में अब फिल्म ने तीसरे संडे 17वें दिन बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म राजा शिवाजी ने अपने तीसरे वीकेंड पर भी सॉलिड कमाई की है. फिल्म ने तीसरे संडे और 17वें दिन 3.8 करोड़ का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म ने 16वें दिन 2.9 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे दिन के मुकाबले थर्ड डे 31.03त्न की उछाल दर्ज की. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 93.1 करोड़ हो चुका है और फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 109.85 करोड़ कर लिया है.
रिपोर्ट के अनुसार, राजा शिवाजी ने मराठी सिनेमा में 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 2016 में आई फिल्म सैराट ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ की कमाई की थी और ये उस समय मराठी की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई थी. ऐसे में अब इसे राजा शिवाजी ने तोड़ दिया है. इसने सैराट के इंडिया नेट कलेक्शन को पछाड़ दिया है. हालांकि, सैराट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110 करोड़ है. इसे ये सोमवार की कमाई के बाद पीछे छोड़ सकती है.
बहरहाल, अगर फिल्म राजा शिवाजी के बारे में बात की जाए तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है. इसमें रितेश के साथ ही जेनेलिया देशमुख के साथ ही संजय दत्त जैसे कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

