रायगढ़ 19 मई (आरएनएस)गांव की बाड़ी में चुपचाप चल रहा महुआ शराब का अवैध कारोबार उस वक्त बेनकाब हो गया जब “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड मारकर शराब तस्करी के खेल पर बड़ा प्रहार किया और बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई 12 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी को मौके से धर दबोचा। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा दर्रीपारा में हुई इस कार्रवाई ने अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम उरबा दर्रीपारा निवासी रामकुमार यादव अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में महुआ शराब छिपाकर रखे हुए है और उसकी बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी की और संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी रामकुमार यादव पिता स्वर्गीय नवबोधन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी दर्रीपारा उरबा थाना तमनार मौके पर मिला। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया और पूछताछ में उसने अवैध शराब बिक्री का पूरा खेल कबूल कर लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखी पीले रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन पुलिस के सामने पेश की, जिसमें करीब 12 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार और आरक्षक रंजीत कुमार भगत की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि “ऑपरेशन आघात” के जरिए रायगढ़ पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कस रही है
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

