एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साड़ी अवतार में अलग-अलग लुक्स को देख दंग रह जाएंगे आप. देखिए कैसे अपने साड़ी लुक से जाह्नवी ने फैंस का दिल जीता और इंटरनेट पर अपना जलवा बिखेरा.
जब बात बॉलीवुड के फैशन की हो और एक्ट्रेसेस का साड़ी लुक में ग्लैम दिखे, तो जाह्नवी कपूर का नाम सबसे पहले आता है. जाह्नवी कपूर अकसर अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी लुक में फोटो अपलोड करती नजऱ आती हैं. जेन-जी एक्ट्रेस का ट्रैडिशनल लुक उनके फैंस का दिल हर बार जीत लेता है. जाह्नवी कपूर के साड़ी अवतार की बात हो तो केवल उनके कपड़े और मेकअप नहीं, ब्लकि उनकी बॉडी लैंग्वेज, स्टाइल, और ग्रेस कि तारीफ भी करी जाती है. भारी और डिज़ाइनर साड़ी में जाह्नवी का चहरा और भी ज़्यादा खिल कर आता है. ट्रेंडिंग फैशन सेंस के साथ- साथ साड़ी में ग्लैमरस लुक देना उनकी खासीयत है. जाह्नवी का साड़ी अवतार हमेशा अलग अंदाज में सामने आता है. इस लुक में जाह्नवी बेहद रॉयल लग रही हैं. ट्रेडीशनल साउथ लुक, हैवी ज्वेलरी, बिंदी, मिनिमल मेकअप और चहरे पर मासूमियत. जाह्नवी कपूर के साड़ी को ड्रेप करने का तरीका हमेशा काफी ग्रेसफुल और एलिगेंट रहता है. इसी के साथ उनका नो-हेवी मेकअप लुक उनके अवतार में चार-चांद लगा देता है. डिज़ाइनर साड़ी के अलावा जब जाह्नवी प्लेन कॉटन, प्रिंटेड या सिल्क कि साड़ी पहनती हैं तो उनको देखते ही श्रीदेवी का 80ह्य वाला लुक सामने आ जाता है. मॉर्डन ड्रेसेस और हेवी मेकअप लुक जाह्नवी पर खुब जचता है, लेकिन साड़ी में उनकी खूबसूरती और कॉनफिड़ेंस अलग ही खिलता है. हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी के ट्रेलर लॉन्च के लिए जाह्नवी ने ब्लू साड़ी लुक में सोशल मीडिया पर फोटो डाली. तस्वीरें देख फैंस बोले ट्रेडिशनल हो तो ऐसा.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

