आयुष्मान खुराना की रोमांटिक-कॉमेडी पति पत्नी और वो दो ने वीकेंड पर दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि कारोबारी दिनों में लौटकर इसके कदम डगमगाने लगे हैं। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही सोमवार को कमाई का संतुलन बिगड़ता दिखाई दिया है। वहीं दूसरी ओर, सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है और 100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने के बेहद करीब है। इन दोनों के आगे फिल्म आखिरी सवाल औंधे मुंह गिर गई है।
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले सोमवार, यानी चौथे दिन सिर्फ 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह अब तक का सबसे कम आंकड़ा है, क्योंकि 4 करोड़ रुपये से खाता खोलकर इसने दूसरे दिन 5.75 करोड़ और तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 4 दिनों में फिल्म कुल 20.75 करोड़ रुपये जमा कर पाई है। आगे की राहें और मुश्किल होंगी क्योंकि अगले हफ्ते अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल रिलीज हो रही है।
रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर फिल्म राजा शिवाजी ने रिलीज के 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 17वें दिन इसने 3.45 करोड़ रुपये कमाए थे. बता दें कि इस फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 85.71 करोड़ रुपये हो चुकी है.
कृष्णावतारम पार्ट 1 ने रिलीज के दूसरे वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था लेकिन दूसरे मंडे को इसकी कमाई को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म ने महज 73 लाख रुपये कमाए, जबकि 11वें दिन इसने 3.20 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म की कुल कमाई भारत में अब 20.95 करोड़ रुपये हो चुकी है. बता दें कि इसकी कहानी भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित है.
संजय दत्त की हालिया रिलीज फिल्म आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस पर महज चार दिन में ही बुरी तरह पिट चुकी है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन, रविवार को महज 80 लाख रुपये कमाए थे. वहीं मंडे टेस्ट में तो ये बुरी तरह फेल हो गई, सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने सोमवार को यानी अपनी रिलीज के चौथे दिन केवल 21 लाख रुपये ही कमाए. फिल्म का चार दिनों का भारत में कुल कलेक्शन अब 2.16 करोड़ रुपये हुआ है.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

