मेरठ 21 मई (आरएनएस)। एंटी करप्शन की टीम ने ब्रह्मपुरी थाने की माधवपुरम चौकी पर तैनात दरोगा के निजी तौर पर रखे गए साथी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन की टीम को चकमा देकर दरोगा मौके से भाग गए।
निजी साथी को एंटी करप्शन की टीम टीपी नगर थाने लेकर आई दरोगा और उसके उक्त साथी के खिलाफ टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया। यह रकम जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए वसूली जा रही थी।
एंटी करप्शन टीम के इस्पेक्टर मयंक अरोड़ा की टीम ब्रह्मपुरी थाने के माधोपुरम चौकी पर पहुंची। बताया गया कि यहां पर तैनात दरोगा वैभव कुमार मुकदमे से जानलेवा हमले की धारा हटाने के लिए 50 हजार की रकम मांग रहा था। पीडि़त के साथ एंटी करप्शन की टीम भी मौके पर पहुंची। सौदेबाजी होने के बाद दरोगा ने उक्त रकम निजी साथी गौरव गर्ग को लेने के लिए कहा। गौरव गर्ग पुलिस चौकी से बाहर होकर रकम लेने लगा तभी एंटी करप्शन की टीम ने गौरव को दबोच लिया। इसी बीच दारोगा वैभव चौकी से पीछे नाले से कूद कर फरार हो गया।
दारोगा के निजी सहायक को पुलिस की टीम थाने ले आई। निजी सहायक और दरोगा के खिलाफ एंटी करप्शन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

