मेरठ 21 मई (आरएनएस)। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है। वैसे-वैसे ही शास्त्रीनगर सेक्टर चार के चौराहे पर धरना दे रही महिलाओं के दिलों में बुलडोजर कार्यवाही को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। आश्वासन तो खूब मिले। मगर, इस कार्यवाही से बचाने के लिए महिलाओं को अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बृहस्पतिवार को महिलाओं ने नौचंदी स्थित चंडी देवी मंदिर में जाकर माता के सामने अर्जी लगाई और अपने आशियाने बचाने की गुहार लगाई।
शास्त्रीनगर सेक्टर चार के चौराहे पर पिछले कई दिनों से धरना दे रही शास्त्रीनगर सेक्टर तीन और चार की दर्जनों महिलाएं बृहस्पतिवार को लिखित याचिका लेकर नौचंदी स्थित मां चंडी देवी के मंदिर में पहुंचीं। जहां उन्होंने चंडी देवी की प्रतिमा के सामने अपनी लिखित याचिका रखते हुए सामूहिक रूप से प्रार्थना की। महिलाओं ने कहा कि उनके व्यापार तो पहले ही खत्म हो चुके हैं। अब बुलडोजर का डर दिखाकर आवास विकास के अधिकारी उनके सिरों से छत भी छीनना चाह रहे हैं। महिलाओं ने चंडी माता के दरबार में अपनी अर्जी लगाते हुए अपने आशियानों को बचाने की प्रार्थना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

