कुशीनगर, 21 मई (आरएनएस)। जिला चिकित्सालय कुशीनगर में उ0प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वाहन पर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कुशीनगर के सीएमएस को जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पांडेय ने कहा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ‘नो वर्क नो पेÓ के आधार पर आज से सभी एन एच एम संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। यूपी एनएचएम संघ के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जब तक सभी संविदा कर्मियों का मानदेय उनके खाते में नहीं आ जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दिया कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी। कर्मचारियों का कहा कि लंबे समय से मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में संजय राय, रीना राय, पूनम निषाद, नीतू यादव, विभा राय, अनूप बालक राम, दिग्विजय राय सहित सैकड़ों संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

