कुशीनगर, 21 मई (आरएनएस)। जनपद के हाटा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फ़ैल गई। प्रेम प्रसंग में प्रेमिका ने दुपट्टे से प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार हाटा कस्बा स्थित पूर्व विधायक के खाली पड़े जमीन में लगे मेले में काम करने वाली युवती ने बुधवार देर रात अपने प्रेमी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के शुकुल टोला निवासी शैलेश शुक्ल पुत्र स्व0 उमाशंकर शुक्ल उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है। शैलेश मेले में कार्य करता था। जबकि उक्त युवती गाजियाबाद निवासी आरती अहिरवार मेले में बाउंसर के साथ जलपरी के रूप में काम करती थी। साथ ही एक साथ काम करने के दौरान दोनों में नजदिकियां बढ़ी और प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों लम्बे समय से विभिन्न मेले में एक साथ काम करते चले आ रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार को ही उक्त युवती के बुलावे पर शैलेश मेले में आया था। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ गया और हिंसक रूप धारण कर लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

