छह जून को मथुरा पहुंचेगी मोटरसाइकिल यात्रा, सात राज्यों के लोग होंगे शामिल
प्रयागरा। गंगा तट स्थित अत्रि ऋषि की तपोभूमि श्री सिद्धबाबा धाम वनखंडेश्वरी महादेव मंदिर आश्रम रामघाट से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पांच जून को रामघाट से शुरू होकर छह जून को मथुरा पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।
आज आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिन्दू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि यात्रा स्वामी श्री कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है। इसमें बिहार, बंगाल, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा में करीब 500 मोटरसाइकिल, 20 कार और अन्य वाहन शामिल रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा की सफलता के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित होंगी। अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान एक विशाल सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी। उन्होंने दावा किया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर मूल गर्भगृह स्थल पर औरंगजेब द्वारा मस्जिद का निर्माण कराया गया था। उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा मथुरा शहर में भी भ्रमण करेगी। इसके बाद सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा। संत कांताचार्य महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना तथा देशभर के हिंदुओं को एक मंच पर जोडऩा है।
इस मौके पर विनोद शर्मा, नरवेश सिंह, लोमेश चौधरी, प्रमोद राजपूत, सुशील उपाध्याय, वेदांश भारद्वाज मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

